फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड का कहरः महिला समेत दो की मौत

Sun, 21 Dec 2014 02:04 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड और मनाली में लगातार हो रही बर्फबारी का असर जिले में भी देखने को मिल  रहा है। दो दिनों बाद एक बार फिर शनिवार की सुबह कोहरे ने  वाहनों के रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया।
विज्ञापन


ठंड और गलन के चलते महिला समेत दो की मौत हो गई। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव आदि का सहारा लेते    नजर आए।
शनिवार को भोर में घने कोहरे के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरा इतना घना था कि पांच मीटर दूर के मकान भी नहीं दिख रहे थे। इससे जीटी रोड सहित अन्य मार्गों पर चलने वाले वाहन रेंगते हुए चल रहे थे। गलन और ठंडी हवाओं के चलते लोग घरों में दुबके रहे।

 दिन में करीब 11 बजे कोहरा साफ होने पर धूप खिली तो लोगों ने राहत की संास ली।
ऊंज संवाददाता के अनुसार, कड़ाके की पड़ रही ठंड से कुरमैचा गांव निवासी गामा देवी (70) का शनिवार को ठंड      लगने से मौत हो गई। वृद्धा के पुत्र वंशराज ने बताया कि  तड़के उठकर बाहर जाने से उन्हें  ठंड लग गई। इससे तबियत बिगड़ गई और कुछ देर बाद उन की मौत         हो गई।
विज्ञापन

 औराई संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के जयरामपुर निवासी काशीराम विश्वकर्मा (55) की ठंड लगने से मौत हो गई। इस संबंध में बताया जाता है कि वह सुबह शौच करने के लिए गए।

वहां से लौटने के बाद अचानक पेट में दर्द हुआ और उल्टियां होने लगी। हालत गंभीर देखकर परिवार वाले उन्हें एक निजी अस्पताल लेकर  जा रहे थे कि रास्ते में दम             तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें