फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सिहरन, रात का तापमान 11 डिग्री पहुंचा

विज्ञापन
सुबह के समय मौसम में छाया रहा धुंध। संवाद
विज्ञापन
जिले में ठंडी हवाओं ने साथ ठिठुरन अब बढ़ा दी है। शाम होते ही लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। रविवार की रात तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
विज्ञापन

हवा तेज गति से चलने के कारण ठंड की अनुभूति हर किसी को हुई। सुबह-शाम अलाव जलने लगे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है आगामी दो दिनों में तापमान में 10 डिग्री रहेगा।
कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान 26 डिग्री पर स्थिर है। रविवार सुबह हल्का कोहरा रहा, भोर में वाहन चालकों को दिक्कतें हुई। दिन का पारा चढ़ते ही कोहरा छंट गया।
विज्ञापन

इन दिनों सुबह और शाम के समय ठंड का असर सबसे ज्यादा है। अब दोपहर में धूप भी फीकी पड़ने लगी है। शाम होते ही चौराहों पर अलाव जल रहे हैं। चाय की दुकानों पर भीड़ बढ़ जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें