फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सर्दी, खांसी या पेट दर्द... हर मर्ज की सिर्फ एक दवा पैरासिटामॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बालीपुर निवासी लालचंद को दो दिन से पेट में दर्द था। हरारत भी महसूस हो रही थी। जिला अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सक ने गैस की गोली के साथ पैरासिटामॉल व दो अन्य दवाएं दे दी। कसिदहां गांव निवासी भोलानाथ तिवारी को बुखार और पेट दर्द था। सौ शय्या अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उन्हें पैरासिटामॉल के साथ विटामिन की गोलियां दी। ये दो उदाहरण हैं। जिले के अस्पतालों में मरीजों को सर्दी, खांसी, बुखार या पेट दर्द जैसे हर मर्ज के लिए एक दवा पैरासिटामॉल जरूर दी जा रही है। जिले के 235 अस्पतालों में हर महीने 3.5 लाख पैरासिटामॉल की खपत हो रही है। इस साल अब तक 42 लाख पैरासिटामॉल टैबलेट मरीजों को दे दी गई है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं व बुजुर्गों को दी जाने वाली कैल्शियम की हर महीने पौने दो लाख और विटामिन डी की गोली हर महीने दो लाख गोलियों की खपत है। जिले में 293 प्रकार की दवाओं का स्टॉक हैं। इसमें सबसे ज्यादा मांग पैरासिटामॉल व कैल्शियम के साथ विटामिन की दवाओं की होती है। सरकारी अस्पतालों में आलम यह है कि डॉक्टर मरीज को स्टेथोस्कोप लगाकर भी नहीं देखते हैं। मरीज सिर दर्द, बदन दर्द, सर्दी-जुकाम, बुखार, जकड़न, पेट दर्द सहित विभिन्न बीमारियों से ग्रसित है तो उसे गैस की गोली, विटामिन सहित पैरासिटामॉल के टैबलेट दिए जाते हैं। जिले में महाराजा चेत सिंह जिला चिकित्सालय, महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय भदोही, सरपतहां स्थित सौ शय्या अस्पताल सहित जिले में छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इसके अलावा 20 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 206 उप स्वास्थ्य केंद्र हैं। यानी जिले में कुल 235 स्वास्थ्य केंद्र हैं। यहां रोजाना औसतन 5000 से 5500 की ओपीडी होती है। इनमें 4000 से 4200 मरीजों को पैरासिटामॉल, गैस, विटामिन, कैलिशयम, डाईक्लो की दवा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें