फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: महिला थाने में हर महीने पति-पत्नी के बीच मनमुटाव के पहुंच रहे 45 मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के महिला थानों में हर महीने 40 से 45 मामले पहुंच रहे हैं। छोटी-छोटी बातों को लेकर पति-पत्नी के बीच मनमुटाव इतना बढ़ जा रहा है कि बात घर की दहलीज से निकलकर थाने तक पहुंच जा रही है। इस साल जनवरी से लेकर दिसंबर तक ज्ञानपुर महिला कोतवाली में 510 मामले आए। महिला पुलिस ने पति-पत्नी को जीवन के मायने समझाकर एक करने का प्रयास किया। मगर, 480 मामलों में ही सफलता मिल पाई और पति-पत्नी एक हो गए। 30 परिवार नहीं बच पाए। बदलते परिवेश में घर के अंदर पति-पत्नी के बीच क्लेश बढ़ता जा रहा है। छोटी-छोटी बातों पर मनमुटाव और एक दूसरे के बीच सामंजस्य न बैठा पाने के कारण बात अलगाव तक पहुंच जा रही है। कोई सास-ननद से परेशान है तो कोई पत्नी के अधिक मोबाइल चलाने से परेशान है। स्थिति यह है कि पति या पत्नी का मोबाइल बिजी जा रहा है या वे सामने से हटकर बात कर रहे हैं तो भी बात बिगड़ जा रही है। महिला थाने में हर दिन इस तरह के मामले में बढ़ते जा रहे हैं। इस साल नौ महीने में ही इस तरह के 510 मामले महिला थाने तक पहुंच गए हैं। घर की दहलीज के अंदर बात बिगड़ने के बाद महिला पुलिसकर्मियों की सूझबूझ से बात बनाने का प्रयास किया जा रहा है। महिला पुलिस 510 में से 480 पति-पत्नी को दोबारा एक करने में सफल रही है। महिला थाना प्रभारी सीमा सिंह ने बताया कि दिन पर दिन पति-पत्नी के विवाद बढ़ते जा रहे हैं। हर महीने 40 से 45 केस आ रहे हैं। अधिकतर में समझाने में सफलता मिलती है लेकिन सबसे मुश्किल बात यह है कि जो विवाद आते हैं। वे छोटी-छोटी बातों को लेकर होते हैं। ऐसी बातें जो घर की दहलीज के अंदर सुलझ सके लेकिन सामंजस्य की कमी से पति-पत्नी के बीच मनमुटाव हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें