फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में ठंड से बचाव के माकूल इंतजाम नहीं

विज्ञापन
रात 09.30 बजे: औराई चौराहे पर वाहन का इंतजार करते लोग। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर/औराई। हाड़ कंपा देने वाली ठंड से बचाव के पुलिस-प्रशासन के इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। सार्वजनिक स्थलों, रैन बसेरों और अस्पतालों में अलाव का मुकम्मल इंतजाम अब तक नहीं हो पाया है। ऐसे में गरीब तबकों के साथ ही राहगीरों को परेशानी हो रही है। रविवार की रात अमर उजाला की पड़ताल के बाद सोमवार को कुछ स्थानों पर अलाव जले, लेकिन कई स्थानों पर अब भी जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली बेहद ठंडी दिखी। कालीन नगरी शीतलहर की चपेट में है। जिले की तीनों तहसीलों में अलाव के लिए 50-50 हजार की धनराशि जारी की गई है, लेकिन अब भी अधिकतर स्थानों पर अलाव नहीं जल सके हैं। सोमवार की रात अमर उजाला ने कई स्थानों पर पड़ताल की। कुछ स्थानों पर अलाव जले मिले, जबकि ज्यादातर स्थानों पर सन्नाटा पसरा रहा। औराई चौराहे पर रात 09.30 बजे साधन के इंतजार में करीब आठ यात्री खड़े रहे। अलाव की व्यवस्था न होने के कारण वे ठंड से कांप रहे थे। रात 10 बजे गोपीगंज रैन बसेरा के सामने अलाव जलता मिला, हालांकि रैन बसेरे में कोई नहीं था। रात 11 बजे सीएचसी सुरियावां पर सन्नाटा पसरा रहा। रात 10 बजकर 10 मिनट पर ज्ञानपुर के दुर्गागंज तिराहे पर अलाव जलता मिला, लेकिन पुलिस बूथ पर कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं मिला। ज्ञानपुर-नथईपुर मार्ग पर सन्नाटा पसरा रहा। ज्ञानपुर के शीतल पाल तिराहा, हॉस्टल चौराहा समेत अन्य स्थानों पर भी अब तक अलाव की व्यवस्था नहीं की जा सकी है। इससे गरीब तबकों के साथ ही राहगीर परेशान हैं। सबसे चौंकाने वाली स्थिति पुलिस की रही। हाईवे से लेकर लिंक मार्ग और बाजारों तक कहीं भी पुलिस के जवान नहीं दिखे। सुरक्षा के इंतजाम नदारद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें