फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरासत दर्ज कराने तहसीलों में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
ज्ञानपुर तहसील में वरासत प्रमाणपत्र के लिए जुटी भीड़। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। तहसीलों में वरासत दर्ज करने का कार्य रफ्तार पकड़ रहा है। मंगलवार को औराई, भदोही और ज्ञानपुर तहसीलों में वरासत दर्ज कराने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। लेखपालों ने खतौनियों को खंगालने में पूरा दिन बिताया। अधिकारी बंद कमरों में बेतरबीत हो चुके खसरे को संभालते दिखे। एसडीएम सदर चंद्रशेखर राम ने बताया कि वर्षों से राजस्व विभाग में लटके वरासतनामा के लिए तहसील के लगभग 250 गांवों में विशेष शिविर लगाने की तैयारी की जा रही है। तहसील में 15 से 30 दिसंबर तक ग्रामवार खतौनियों को पढ़ने, त्रुटियों में सुधार के लिए आवेदन लिया जा रहा है। 31 दिसंबर से 15 जनवरी तक प्राप्त आवेदनों को ऑनलाइन कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 16 से 31 जनवरी तक लेखपाल गांवों में वरासत के आवेदनों को सार्वजनिकीकरण, एक से सात फरवरी तक उत्तराधिकार प्रकरण लंबित न रखने और आठ 15 फरवरी तक लंबित प्रकरणों का निस्तारण कर वरासत को अंतिम रूप देंगे। कहा कि लेखपाल कक्ष में महामारी के गाइड लाइन का पालन कराने के लिए सख्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें