फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड का सितम जारी, वृद्ध समेत चार की मौत

विज्ञापन
रात 10.10 बजे: ज्ञानपुर के दुर्गागंज तिराहे पर अलाव तापते लोग। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। ठंड का सितम अब जानलेवा हो चला है। बर्फीली हवाएं हाड़ कंपा रहीं हैं। लगातार पारा गिरने से लोग परेशान हो गए हैं। सोमवार और मंगलवार को वृद्ध समेत चार लोगों की मौत ठंड लगने से हो गई। दिन में धूप खिली, लेकिन सर्द हवाओं और गलन के चलते वह बेअसर रही। न्यूनतम तापमान सात डिग्री पर बना हुआ है। कड़ाके की ठंड से बाजारों में शाम ढलते ही सन्नाटा पसर गया। बाजारों में दुकानों के आगे लोग अलाव जलाकर ठंड से निजात पाने का जतन करते रहे। पिछले एक सप्ताह से कड़ाके की सर्दी से लोग बेहाल हैं। कोहरे के बीच धूप निकलने े बाद भी राहत नहीं मिल पा रही है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और चल रही सर्द हवाओं से मैदानी इलाकों में कंपा रही हैं। न्यूनतम तापमान लगातार सात और आठ के आसपास बना हुआ है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 21 जबकि न्यूनतम आठ डिग्री रहा। सुबह जरूरी काम से घरों से निकलने वाले लोग गर्म कपड़े पहने। कोहरे के कारण सुबह वाहन लाइट जलाकर चलते रहे। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के कृषि मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान और भी गिरेगा। वहिदानगर : कोइरौना थाना क्षेत्र के राम किशुनपुर बसही गांव में सोमवार को भोर में पूर्व प्रधान दाताचरण (56) की मौत हो गई। परिवार वालों के मुुताबिक वह सुबह शौच करने गए थे। वहां से लौटने पर पेट में दर्द शुरू हुआ। उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चौरी : क्षेत्र के डोमनपुर गांव निवासी लालमनी सरोज (55) की सोमवार की शाम ठंड से मौत हो गई। परिवार वालों के मुताबिक, वह गेहूं की सिंचाई करके घर लौटे तो उन्हें ठंड लगने के साथ सीने में दर्द हुई। हालत बिगड़ती देख परिजन चौरी बाजार स्थित एक निजी चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसी तरह माधोरामपुर निवासी अमरनाथ (52) पेंटिंग करने गए थे। परिजनों के अनुसार, घर लौटने पर उन्हें तेजी से ठंड लगने लगी। उन्हें तत्काल चौरी बाजार के निजी चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, चाय-पान की दुकान चलाने वाले चनईपुर निवासी रामनंदन यादव (58) की भी ठंड लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें