फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण में प्रतिमा रही अव्वल

विज्ञापन
केएनपीजी कॉलेज के स्मार्ट क्लास रूम में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम की जयंती पर आयोजित कार् - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को भाषण प्रतियोगिता में प्रतिमा को प्रथम स्थान मिला। जबकि मोहित दूसरे स्थान पर रहे। आयोजन महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम की जयंती पर गणित और भौतिक विज्ञान विभाग की ओर से किया गया था। प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय वर्ष की प्रतिमा मिश्रा को पहला, द्वितीय वर्ष के मोहित सिंह को दूसरा और तृतीय वर्ष के अंकित बिंद को तीसरा स्थान मिला। भौतिक विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अरूण कुमार कुशवाहा, डॉ. एसपी मिश्र, डॉ. मनोज कुमार विश्वकर्मा और गणित विभाग के डॉ. एस. कुमार ने रामानुजम के जीवन एवं कृत्यों पर प्रकाश डाला। संचालन डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र और धन्यवाद डॉ. सुशील कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें