फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: छात्रा का सीओ ने दर्ज किया बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सुरियावां ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय में छात्रा से अश्लील हरकत करने के मामले में सोमवार को सीओ अजय चौहान ने छात्रा का बयान दर्ज किया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को छात्रा का कोर्ट में बयान दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

सुरियावां के कस्तूरीपुर बाजार के समीप एक विद्यालय में शुक्रवार को अध्यापक ने पांचवीं की छात्रा संग अश्लील हरकत की थी। परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार को लोग समझौता करने के लिए दबाव बनाते रहे। इस बीच सीओ भदोही अजय चौहान भी पीड़िता के घर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित छात्रा का बयान दर्ज किया। कहा कि 16 अप्रैल को कोर्ट में पीड़िता का बयान दर्ज किया जाएगा। पुलिस मामले में जल्द चार्टशीट बनाकर भेजेगी। तेजी से मुकदमा चलाकर दोषी को सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें