गाजियाबाद। विद्युत कर्मियों ने शुक्रवार को निजीकरण विरोधी दिवस मनाया। कर्मियों ने चेतावनी दी कि बिडिंग प्रक्रिया शुरू होते ही राष्ट्रव्यापी विरोध किया जाएगा। कर्मियों ने कहा कि प्रबंधन कर्मचारियों को गुमराह कर रहा है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से कविनगर स्थित बिजलीघर पर बिजली के निजीकरण के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। समिति के संयोजक शेर सिंह त्यागी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में ऊर्जा निगम के बिजलीघरों पर कर्मचारी और अभियंता धरने पर हैं। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों में आलोक त्रिपाठी, अरशद अली, अभिमन्यु, अरुण नागर, ललित, योगेंद्र कुमार, अरविंद सूर्या, पंकज भारद्वाज, वाहिद अली, धीरज त्यागी, राज सिंह, विजय शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।