सीएमओ डॉक्टर एसके चक ने रविवार को मानिकपुर, मईहरदोपट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। सीएमओ को देखते ही स्वास्थ्यकर्मियों में खलबली मच गई। सीएमओ ने एक स्वास्थ्य कर्मी का वेतन भी रोका है। मानिकपुर का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मोहन लाल मुख्यालय पर निवास नहीं करता है। सीएमओ ने पीएचसी प्रभारी डाॅ. शिवांगी गुप्ता को निर्देशित किया कि स्वीपर मुख्यालय पर निवास करना सुनिश्चित करें। नहीं सात दिन बाद स्वीपर की सेवा समाप्त कर दी जाएगी। मईहरदोपट्टी परिसर में जंगली घास उगी थी। सीएमओ ने उसकी सफाई का निर्देश दिया।
संवाद