सीएमओ ने उपकेंद्र व सीएचसी डीघ का मंगलवार को निरीक्षण किया। जिसमें लापरवाही बरतने वाले 12 स्वास्थ्यकर्मियों का वेतन रोक दिया। लखनो उपकेंद्र पर पहुंचे सीएमओ को ताला लटका मिला।
सीएमओ डॉ. एसके चक मंगलवार की शाम लखनो उपकेंद्र पहुंचे। जहां उन्हें उपकेंद्र पर ताला बंद मिला। जिस पर सीएमओ ने वहां तैनात एएनएम सुष्मिता चौधरी और सीएचओ पवन कुमार का एक सप्ताह का वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा।
इसके बाद सीएमओ डीघ सीएचसी पहुंचे। जहां उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं को देखने के लिए साथ ही कार्यालय में एनसीडी की बैठक की। जिसमें लापरवाही बरतने वाले नौ एएनएम का एक सप्ताह का वेतन रोक दिया।
सीएमओ ने प्रसव कार्य में लापरवाही बरतने वाली शर्मिला, नेहा सिंह, सुमन देवी, रिता कुमारी, अनीता देवी, शशिकला, शिल्पी तिवारी, आरती मौर्या और आभा सिंह का सात दिन का वेतन रोका। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक अपना काम पूरा नहीं कर लेती, तब तक इनका वेतन बहाल नहीं किया जाएगा।
इसके बाद बारीपुर उपकेंद्र का भी निरीक्षण किया। जहां पता चला कि सीएचओ जितेंद्र कुमार द्वारा मौके पर निवास नहीं किया जाता। सीएमओ ने इनका भी सात दिन का वेतन रोक दिया।
उन्होंने ने कहा कि कार्य में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बार-बार चेतावनी लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।