फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने छह कर्मी का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. एसके चक ने रविवार दोपहर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करियावं और महजूदा पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई। जिसे लेकर सीएमओ ने नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

इस दौरान एक कर्मी अनुपस्थित मिला। वहीं लापरवाही बरतने पर पांच स्वास्थ्यकर्मियों के सात दिन का वेतन रोका गया है। करियावां पर ट्री गार्ड नहीं लगा है। जिसे लेकर बीएमएस रामसरन प्रजापति से स्पष्टीकरण मांगा गया है। फार्मासिस्ट मनुज कुमार मुख्यालय पर निवास नहीं करते हैं। महजूदा के फार्मासिस्ट के अनिल कुमार पांडेय से औषधि स्टॉक बुक मांगा गया, नहीं दिखा पाने पर सात दिन का वेतन रोका गया। परिसर में गंदगी होने के कारण निरावती देवी, विनय कुमार और बिना सूचना के अनुपस्थित होने पर वार्ड बॉय महेंद्र कुमार का सात दिन का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें