कसियापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को सीएमओ डॉ. एसके चक ने ओपीडी लगाई। जहां उन्होंने पांच मरीज को जांच कर दवाई उपलब्ध कराई। ठंड के मौसम में उन्हें सजग रहने की नसीहत दी। कहा कि गर्म कपड़ा पहनें, गुनगुना पानी पिएं, बिना काम के घर से बाहर न निकलें। सीएमओ के ओपीडी में पांच मरीजों को देखा गया। कसियापुर पीएचसी पर सबसे अधिक ओपीडी होती है, लेकिन ठंड के कारण मरीजों की संख्या कम रही। सीएमओ ने मरीजों से बातचीत कर वहां की व्यवस्थाएं परखी।