फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सीएमओ ने सीएचसी पर किया ऑनलाइन सुविधाओं की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानीपुर का बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ. एसके चक औचक से निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की ऑनलाइन व्यवस्थाओं को देखा। ऑनलाइन ओपीडी, आईपीडी, लैब में होने वाली जांच को परखा। विभिन्न योजनाओं की समीक्षा किया। अधीक्षक डॉ. शुभांकर श्रीवास्तव को जरूरी दिशा निर्देश दिए। सीएमओ ने देखा कि एक अप्रैल से अब तक कुल 5226 मरीजों की ऑनलाइन ओपीडी, आईपीडी हुई है। अभोली ब्लॉक द्वारा 75 प्रतिशत आभा आईडी बनाकर जनपद में पहला स्थान प्राप्त किया। सीएमओ ने सभी एएनएम, आशा संगिनी और सीएचओ को हेडकाउंट सर्वे में तेजी लाने तथा शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। एएनएम को ओआरएस पैकेट, जिंक टैबलेट सहित अन्य जरूरी सामान दवाएं दी गई। मौके पर डॉ. पंचदेव, डॉ. सीमा, डॉ. देवजनी, श्याम सुंदर सिंह, संजीत शुक्ला, अजीत कुमार, अनिल शर्मा, जय किशन, मुकेश बिंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें