नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बृहस्पतिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक ने औचक निरीक्षण किया । इस दौरान डॉ. वीके समेत चार कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सभी का एक दिन का वेतन काटने व स्पष्टीकरण मांगा गया। डिलीवरी रूम, दवा वितरण कक्ष, ओपीडी, समेत इमरजेंसी किट का निरीक्षण किए। इस दौरान एक्सरे रूम बंद होने पर संबंधित लोगों को कड़ी हिदायत देते हुए फटकार लगाई।