फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले का उद्घाटन करेंगे सीएम योगी, भदोही में प्रशासनिक भागदौड़ तेज; जुटेंगे व्यापारी

Mon, 06 Oct 2025 08:14 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi Carpet Fair: अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले को लेकर अधिकारियों और व्यापारियों की तरफ से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिले के सांसद व सीईपीसी चेयरमैन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इसका निमंत्रण दिया था।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले की तैयारी देखते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bhadohi News: भदोही जिले में आगामी 11 अक्तूबर को आयोजित चौथे अंतरराष्ट्रीय कालीन मेला का उद्घाटन करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आएंगे। सीएम के आने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक भागदौड़ तेज हो गई है। सोमवार की देर शाम जिलाधिकारी शैलेष कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक कारपेट एक्सपो मार्ट का निरीक्षण करने पहुंचे। 

विज्ञापन


इसके पहले रविवार को ही सांसड डॉ. विनोद बिंद व सीईपीसी चेयरमैन कुलदीप राज वॉटल के साथ प्रतिनिधि मंडल सीएम को मेले का उद्घाटन करने का न्योता देने पहुंचा था। आगामी 11 अक्तूबर को जिले में चौथा अंतरराष्ट्रीय कालीन मेला लगने ला रहा है। 

मेले को लेकर आयोजन समिति कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) की ओर से तैयारियां तेजी जा रही हैं। रविवार को शाम को सांसद व सीईपीसी चेयरमैन के साथ प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री मुलाकात कर आया था। 

विज्ञापन
Trending Videos

सीईपीसी प्रशासनिक सदस्य असलम महबूब ने बताया कि वे लोग 25 मिनट तक सीएम से बातचीत हुई। जिसमें अमेरिकी टैरिफ के बाद उपजी परिस्थितियों पर भी सीएम चर्चा की। इसके अलावा कारपेट एक्सपो के उद्घाटन में बतौर मुख्य अतिथि आने के लिए निमंत्रण दिया गया। जिस पर सीएम ने फौरी तौर पर आने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया था। 

जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री आने की पुष्टि हो गई है। वे 11 को कलीन मेले का उद्धाटन करने के लिए आएंगे। निरीक्षण को पहुंचे डीएम व एसपी ने एक्सपो में मुख्यमंत्री मंच स्थल, पार्किंग समेत अन्य बिंदुओं को देखा। इसके अलावा संबंधित अधिकारियों को तेजी से तैयारियों में जुटने का निर्देश दिया। प्रतिनिधिमंडल में सीईपीसी के प्रशासनिक सदस्यों पीयूष बरनवाल, इम्तीयाज अहमद, संजय गुप्ता, अनिल सिंह आदि थे।
विज्ञापन

मेले में दूसरी और जनपद का पांचवां दौरा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्यमंत्री जिले का पांचवां दौरा करेंगे। इसके पहले इस साल जून में आए थे। सबसे पहले बतौर मुख्यमत्री वे 2020 में एक्सपो मार्ट में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। इसके बाद 2021 अक्तूबर में उन्होंने वीएनजीआईसी में जनसभा की थी। 

इसके बाद 2022 में जिले में आयोजित होने वाले पहले कालीन मेला का उद्घाटन करने आए थे। इसी साल जून में मुख्यमंत्री का जिले में चौथा दौरा किया। अब आगामी 11 अक्तूबर को वे जिले में पांचवीं और कालीन मेला का उद्घाटन करने दूसरी बार जिले में होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें