फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूमके बरसे मेघ, दलहन-तिलहन चौपट

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। शुक्रवार की रात भदोही जिले में आधे घंटे तक झूमकर बारिश हुई। बनारस से लगे सीमावर्ती इलाकों में कुछ क्षणों तक ओले भी गिरे। हालांकि यह ज्यादा नहीं था, मगर तेज हवाओं के साथ बारिश से दलहनी और तिलहनी फसलों को नुकसान पहुंचा है। तमाम किसानों के आलू की खोदाई भी विलंबित हो गई।
विज्ञापन

बुधवार शाम से बिगड़े मौसम का मिजाज शुक्रवार रात में दलहन और तिलहन फसलों के लिए आफत वाला हो गया। रात 11 बजे के आसपास जिले में कई स्थानों पर जमकर बारिश हुई। हालांकि यह सिलसिला 20 से 30 मिनट तक ही चला, लेकिन रुक-रुक कर रिमझिम बारिश पूरी रात होती रही। बनारस से लगे चौरी और बाबूसराय के कुछ इलाकों में हल्के ओले भी गिरे। मगर इसे न के बराबर माना जा रहा है। किसानों का कहना था कि ज्यादा बारिश हुई तो आलू सड़ सकते हैं। बारिश से सरसों, चना, मटर और आलू की फसलों को नुकसान पहुंचा है। अगले दो-तीन दिनों तक और बारिश होने के आसार हैं। इससे माना जा रहा है कि फसलों को और नुकसान हो सकता है। तमाम किसान सरसों और अन्य दलहनी-तिलहनी फसलों को सहेजने में जुटे दिखे। हालांकि कृषि विभाग इस बारिश को गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद मान रहा है। दूसरी ओर बारिश से निचले इलाके की कच्ची सड़कों पर भारी कीचड़ हो गया। नगरीय इलाके की कई कच्ची और जर्जर सड़कों की हालत नारकीय हो गई। उन पर चलना-फिरना दूभर हो गया। ज्ञानपुर नगर के पुरानी कलेक्ट्री, सब्जी मंडी रोड और उसके पीछे के इलाकों में बारिश के पानी से सड़कों की हालत खराब हो गई। सब्जी मंडी क्षेत्र में आवागमन कठिन हो गया। गरज-चमक के साथ बारिश संग तेज हवाएं भी चलीं। इससे लोगों ने ठंड में बढ़ोतरी का एहसास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें