दुर्गागंज। बिंद नगर बाजार में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक को बृहस्पतिवार को कोर्ट के आदेश पर नायब तहसीलदार भागीरथी सरोज, भानीपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. शुभांकर श्रीवास्तव ने सील कर दिया। डीएम शैलेश कुमार के निर्देश और न्यायालय के आदेश के अनुपालन में क्लीनिक सील किया गया है।
बताया गया कि अगस्त 2025 में बिंद नगर बाजार में डॉ. कौशिक विश्वास के खिलाफ अवैध रूप से क्लीनिक संचालन करने पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी के कोर्ट में उपस्थित नहीं होने पर न्यायालय ने क्लीनिक सील करने का आदेश फरवरी में जारी किया था। क्लीनिक के अंदर दो रैक, टेबल, स्टूल, बीपी मशीन, दवाइयां सहित अन्य चिकित्सीय उपकरणों को जब्त कर लिया गया। संवाद