फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड की बैठक में साफ-सफाई का प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर पालिका परिषद गोपीगंज बोर्ड की बैठक बृहस्पतिवार को कार्यालय सभागार में गहमागहमी के बीच हुई। पालिकाध्यक्ष प्रह्लादास गुप्त ने सर्वसम्मति से छठ पूजा और कार्ति क पूर्णिमा स्नान पर्व के दिन घाटों और देव दीपावली के मौके पर मंदिरों में विशेष साफ-सफाई का प्रस्ताव पारित किया। अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह की ओर से नगर क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण के लिए प्रति माह 60 रुपये शुल्क निर्धारण का प्रस्ताव रखते ही सभासद लामबंद होकर विरोध करने लगे। सभासद आनंद मोदनवाल, नरेंद्र दुबे, अनूप जायसवाल, मजहरुल्लाह गुड्डू आदि ने विरोध कर कहा कि हर घर पर कूड़ा उठाने के लिए शुल्क लेना जरूरी नहीं है। पहले नगर का विकास पूर्ण रूप से सुनिश्चित कराया जाए। बैठक में उपस्थित कोतवाल कृष्णानंद राय ने अयोध्या प्रकरण में आने वाले फैसले पर शांति व्यवस्था कायम रखने का अनुरोध कर पुलिस के सहयोग की अपेक्षा जताई। वहीं अतिक्रमण एवं नो इंट्री पर भी चर्चा कर पालिकाध्यक्ष ने आय-व्वय का लेखाजोखा प्रस्तुत किया। बोर्ड ने वार्ड नंबर 21 में पुद्धन अली के मकान से दामोदर अग्रहरी के मकान तक नई पाइप लाइन विस्तार किए जाने का भी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास कर दिया। इस मौके पर शिव शंकर गुप्ता, संदीप गुप्ता, माया देवी, लीना देवी, श्रृंगार मौर्य, संतोष मोदनवाल सहित पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें