फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कालीपट्टी बांधकर विरोध जताएंगे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ की मंगलवार को पुरानी कलेक्ट्रेट स्थित प्रेरणा सदन में बैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती एवं कर्मचारियों के हितों को लेकर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के हितों को लेकर संगठन चुप नहीं बैठेगा। इस दौरान शासन स्तर पर लंबित 16 सूत्री मांगों को पूर्ण करने की आवाज उठाई गई। कहा कि उक्त मांग न पूर्ण होने पर संगठन काली पट्टी बांधकर विरोध जताएगा। एक सप्ताह बाद डीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक में जिला एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की डायरेक्टरी बनाने, चुनाव को लेकर कमेटी के गठन, बैठक में न आने वाले पदाधिकारियों को निष्कासित और बिजली के निजीकरण का समर्थन करने पर सहमति बनी। इस मौके पर जीके शर्मा, त्रिवेणी प्रसाद, विजय यादव, मुन्नू लाल रावत, बद्री प्रसाद, मनोज कुमार, द्वारिका प्रसाद, मुन्नीलाल, मजीद, राधेश्याम, प्रेमचंद यादव आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें