फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बाइक सवार ने वृद्ध को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। कोतवाली क्षेत्र के दुर्गागंज रोड के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने एक वृद्ध को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल 75 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। नगर के कौवापुर निवासी गोलू राम गौतम मंगलवार की शाम अपने घर से निकलकर सड़क पार कर रहे थे। इस बीच एक बाइक सवार ने उनको धक्का मार दिया। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने बाइक सवार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें