औराई के धान क्रय केंद्र का निरीक्षण करतीं मंडलायुक्त प्रीती शुक्ला।
- फोटो : BHADOHI
औराई। शासन के निर्देश पर सोमवार को लगातार दूसरे दिन जिले की नोडल अधिकारी एवं मंडलायुक्त प्रीती शुक्ला जिले में पहुंचीं। उन्होंने औराई के तीन धान क्रय केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान धान खरीद, किसानों का भुगतान आदि के बारे में जानकारी ली। उगापुर में धान की खरीद ठीक न मिलने पर प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा।
मंडलायुक्त प्रीती शुक्ला उगापुर, तिऊरी और कैयरमऊ के धान क्रय केंद्र को देखा। केंद्रों पर देखा की बैनर प्रदर्शित है या नहीं, बैनर में एमएसपी एवं टोल-फ्री नंबर का प्रदर्शन है या नहीं, क्रय केंद्र पर धान की सफाई हेतु विनोई फैन, दो जाली का छलना को देखा। दो केंद्रों पर व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। उन्होंने पीएफएमएस के माध्यम से 72 घंटे में भुगतान, घटतौली या कम भुगतान की शिकायत को लेकर किसानों से बातचीत भी किया। किसानों ने कोई शिकायत नहीं की, जिससे वह संतुष्ट दिखीं हालांकि उगापुर धान क्रय केंद्र पर अव्यवस्था दिखने पर नाराजगी जताई। केंद्र प्रभारी से स्पष्टीकरण तलब किया। उन्होंने ई-उपार्जन के माध्यम से केंद्र पर धान खरीद की रियल टाइम एंट्री की जा रही है या नहीं इसे भी देखा। इस मौके पर एडीएम शैलेंद्र कुमार मिश्र, एसडीएम औराई आशीष कुमार मिश्रा, जिला विपणन अधिकारी श्याम कुमार मिश्र आदि रहे।