फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: क्षतिग्रस्त बाइक का मिला क्लेम, सौंपा एक लाख का चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला उपभोक्ता आयोग ने क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल के लिए एक लाख चार हजार रुपये का चेक शुक्रवार को सौंपा। आयोग ने क्लेम न देने पर आईसीआईसीआई लोंबार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी पर 10 हजार जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन

चौरी के सरबतखानी निवासी सुनीता सिंह पत्नी मिथिलेश सिंह ने 15 फरवरी 2023 को प्रधान प्रबंधक आइसीआइसीआइ लोंबार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी मुंबई और शाखा प्रबंधक शास्त्री नगर वाराणसी को पक्षकार बनाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2020 में उन्होंे 85 हजार 500 में बाइक खरीदी। नौ जनवरी 2020 से आठ दिसंबर 2025 तक बीमा वैध था। अधिवक्ता धीरज कुमार पांडेय ने बताया कि 13 फरवरी 2021 को शाम सात बजे किसी ने बाइक में आग लगा दी। इसका मुकदमा चौरी थाने में दर्ज किया गया। बीमा कंपनी क्लेम देने में टाल मटोल करती रही। उपभोक्ता अदालत में कंपनी ने क्लेम को गलत बताते हुए आवेदन निरस्त करने की मांग की। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के तीन सदस्यीय पीठ के न्यायाधीश अध्यक्ष संजय कुमार डे, सदस्य दीप्ति श्रीवास्तव और सदस्य विजय बहादुर सिंह ने दो माह के अंदर 85 हजार 500 बीमा की धनराशि के साथ 10 हजार और देने का आदेश दिया। शुक्रवार कंपनी ने चेक सौंप दिया।

बबुरी गांव के पंचायत भवन के एक कमरें में फैली गंदगी। - संवाद

बबुरी गांव के पंचायत भवन के एक कमरें में फैली गंदगी। - संवाद

बबुरी गांव के पंचायत भवन के एक कमरें में फैली गंदगी। - संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें