इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी स्थानीय पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधीक्षक से भौतिक सत्यापन कराने की मांग की। एसपी को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में जाने वाला मार्ग चकरोड है।
कुछ मनबढ़ किस्म के लोग चकरोड की जमीन पर कब्जा कर लिए हैं। गांव के लोग आवागमन बेहतर करने के लिए चकरोड बनाने लगे, लेकिन विपक्षियों ने वहां पहुंचकर काम रोक दिया।
प्रदर्शन करने वालों में जीत नारायण, रमेश बिंद, राम प्रकाश, राम निरंजन बिंद, दयाराम, लाल बहादुर बंद, शिवराम, कृपाशंकर सहित कई लोग मौजूद रहे।