ज्ञानपुर। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर दो अक्तूबर को गुजरात के साबरमती में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिले के 28 स्वच्छाग्रही शनिवार को रवाना हो गए। विकास भवन से उन्हें साबरमती भेजा गया। वह उक्त कार्यक्रम में पीएम का संबोधन सुनेंगे। इस दौरान उन्हें प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के मुहिम को आगे बढ़ाने में जिले के 28 स्वच्छाग्रहियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ ही उन्हें खुले में शौच न जाने के लिए प्रेरित किया। समय-समय पर अन्य जानकारी भी ग्रामीणों के बीच साझा की। गांधी जी के 150वीं जयंती पर गुजरात के साबरमती में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को ओडीएफ घोषित करेंगे। उसमें देश के विभिन्न प्रांतों से मिशन में बेहतर काम करने वालों को आमंत्रित किया गया है। इसके लिए जिले के 28 स्वच्छाग्रहियों का चयन हुआ। इसमें गोपालकृष्ण गुप्त, अजय कुमार, आनंद कुमार मौर्य, दशरथ पाल, चंद्रकला, खंजर सिंह, लाल बहादुर, नायब बिंद, निलेश कुमार पाठक, प्रतिमा गुप्ता, पुष्पा सिंह, राजाराम पाल, रमाकांत तिवारी, रतन लाल यादव, रविंद्र कुमार, संदेश कुमार मिश्रा, सुरेशचंद्र पांडेय, शिवशंकर, सुदामा, सुमन देवी, सुनीता, विजय कुमार श्रीवास्तव समेत अन्य लोग शामिल हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी बालेशधर द्विवेदी और स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक सरोज पांडेय ने शनिवार को विकास भवन से हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया।