फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधरेंगी बीडा की कालोनियां

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) की मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृतिका ज्योत्सना ने कहा कि बीडा की विभिन्न कॉलोनियों में जनसमस्याओं, पार्कों की बदहाली को शीघ्र दूर किया जाएगा।
विज्ञापन

गत दिनों अमर उजाला के मुद्दा कॉलम में प्रकाशित जमुनीपुर कॉलोनी के पार्कों की बदहाली का समाचार का संज्ञान लेते हुए कॉलोनियों की समस्याओं की समीक्षा करने के बाद कहा कि कॉलोनियों की समस्या के लिए वहां तैनात केयरटेकर को जिम्मेदार समझा जाएगा। कहा कि शीघ्र ही कॉलोनी के बाशिंदों को फर्क महसूस होगा। सीईओ ने कहा कि अब तक बीडा में कैसे काम होता आया है, वह अब नहीं चलेगा। बीडा में मैनपॉवर की कमी होते हुए भी चीजें व्यवस्थित की जा रही हैं। तमाम कालोनियों की फाइलें तलब की गईं हैं। वहां की समस्याएं जानने के साथ साथ वहां खाली पड़े प्लाटों, बकाया किस्तों के साथ साथ बकाया सेवा शुल्क की भी सूची तैयार कराई जा रही है। लोगों को इस बात का विश्वास दिलाया कि उनकी समस्याएं दूर करने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं, जो शीघ्र देखने को मिलेगा।
सीईओ ने कहा कि जमुनीपुर कॉलोनी के पार्कों को ठीक करने के निर्देश दे दिए गए हैं। अन्य कॉलोनियों के पार्कों की दशा का संज्ञान लिया जा रहा है। कॉलोनियों में तैनात केयर टेकरों की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है। आवंटी अपनी समस्याएं केयरटेकरों के माध्यम से हम तक भेजवा सकते हैं। कहा मुझे पदभार ग्रहण किए महज एक माह ही हुए हैं। कालोनियों की दशा में आवश्यक सुधार के बाद शीघ्र ही मैं स्वयं कालोनियों की दौरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें