साइकिल यात्रा : गोपीगंज के बड़ा चौराहा से स्वास्थ्य, पर्यावरण जागरूकता को लेकर भदोही साइकिलिंग क्लब की तरफ से साइकिल यात्रा निकाली जाएगी। सुबह 7 बजे
स्वास्थ्य मेला : जिले के 20 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन। सुबह 8 बजे
जागरूकता चौपाल : मिशन शक्ति, एंटी रोमियो की टीम के द्वारा सीतामढ़ी, कोईरौना, औराई, चौरी में जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। सुबह 10 बजे
शपथ ग्रहण समारोह : विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर जिला अस्पताल सहित 235 स्वास्थ्य केंद्रों पर शपथ ग्रहण समारोह। सुबह 10 बजे
कुश्ती : ऊंज के मंगापट्टी सुधवै मनवासा स्थित विद्या पब्लिक स्कूल प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता। सुबह 10 बजे