फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले नाले को लेकर मुखर हुए नागरिक, प्रदर्शन

विज्ञापन
गोपीगंज के ज्ञानपुर रोड के फूलबाग में प्रदर्शन करते नागरिक। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
लालानगर। ज्ञानपुर-गोपीगंज मार्ग स्थित फूलबाग से घूरीपुर तक खुले नाले को न ढंके जाने से नाराज नागरिकों ने शुक्रवार को ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन कर मनमानी का आरोप लगाया। बताया कि गत दिनों नगर पालिका परिषद गोपीगंज के प्रस्ताव पर लाखों रुपये से नाले को बनवा दिया गया,लेकिन उसे ढंकने की कोई जिम्मेदारी नहीं ले रहा है। नाला के खुले रहने से छोटे-छोटे बच्चों, बुजुर्गजनों और महिलाएं नाले में गिर कर घायल भी हो गईं। शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

नागरिकों ने कहा कि नाला निर्माण के समय मानक की अनदेखी का विरोध करने पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने रोक लगा दिया, लेकिन राजनीतिक हस्तक्षेप से नाला का काम शुरू हो गया। नाला बनने के बाद उसे ढका नहीं गया, जिससे आए दिन लोग उसमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं। आसपास रहने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पालिकाध्यक्ष प्रह्लाद दास गुप्ता ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। स्थलीय जांच कराकर ठेकेदार के खिलाफ जिला प्रशासन से शिकायत की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में मनोहर दुबे, लल्लन उमर, पप्पू उमर, दीपक विश्वकर्मा, संतोष सिंह, दीपक शर्मा, सुड्डू शर्मा, सनी विश्वकर्मा, राहुल विश्वकर्मा, महेंद्र गौतम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें