नगर स्थित वीएनजीआईसी ग्राउंड में अराजक तत्वों द्वारा गंदगी फैलाएं जाने को लेकर मंगलवार को नागरिकों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया । आरोप लगाया है कि वीएनजीआईसी ग्राउंड में सुबह लोग टहलने और योगाभ्यास करने आते है। लेकिन रात को ही कुछ आराजक तत्व यहां पर गंदगी फैलाकर चले जाते है। वहीं कुछ लोग यहां गिट्टी बालू गिराकर छोड़ देते जिससे लोगों को परेशानी होती है। इसके लिए डीएम को कई बार ज्ञापन दिया, लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शन करने वालों में मुकुल त्रिपाठी, योगेश पाल, दिलवर अली, राजू सिंह, अयाज खान, हरे राम तिवारी, आकाश तिवारी, ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव, उमेश दुबे, डब्बू श्रीवास्तव आदि रहे।