फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: चौकीदार ने की तहसील में आत्मदाह की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। तहसील परिसर में शुक्रवार को उस समय खलबली चम गई जब एक चौकीदारी ने तहसील में खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास करने लगा। वह 20 साल से चौकीदारी कर रहा था लेकिन उस अहाते से बेदखली का आदेश सुनते ही परिवार के साथ तहसील पहुंचे चौकीदार ने हंगामा किया मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे तत्काल हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

कल्लू सोनकर परिवार के साथ तहसील पहुंचा और उसने अहाता स्वामी पर बेदखल करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू किया। उसने कहा कि वह 20 साल से भी ज्यादा समय से अहाते के दो कमरों में रह रहा है। बिना उसकी जानकारी के एसडीएम ने बेदखली का आदेश जारी कर दिया। यह अन्नाय है। इससे पहले कि अधिकारी उसे कुछ समझाने का प्रयास करते उसने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया और आग लगाने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया।
कल्लू सोनकर ने बताया कि वह पत्नी चंदा, पुत्र व पुत्री के साथ पुत्र वधू और नाती-नतीनी के साथ नेशनल तिराहे के पास इश्तियाक निवासी काजीपुर के अहाते में बने दो कमरों में रहता था। अहाता मालिक ने उसे 20 साले भी से अधिक समय पहले उसे दो कमरे रहने के लिए दिए थे। एक सप्ताह पूर्व अहाता स्वामी ने एसडीएम कोर्ट से वहां से उसे बेदखल करने का आदेश करा लिया। इसकी जानकारी उसे एक दिन पहले हुई।
विज्ञापन

कल्लू ने बताया कि उसने अहाता स्वामी के खिलाफ दीवानी न्यायालय में मुकदमा किया है। जमीन अहाता स्वामी इश्तियाक की ही है लेकिन उन्होंने आश्वासन दिया था कि परिवार को रहने के लिए जमीन देंगे। अब वे मुकर रहे हैं।
एसडीएम शिव प्रकाश यादव ने कहा कि जमीन के कागजात के आधार पर पिछले दिनों बेदखली का आदेश जारी किया गया। तहसीलदार संजय यादव ने कहा कि 20 वर्ष पूर्व उन्होंने उक्त जमीन खरीदी थी। देखरेख के लिए कल्लू सोनकर को रखा था, लेकिन अब वह उस पर मालिकाना हक जताने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें