फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 75 हेल्थ वेलनेस सेंटरों में सीएचओ और एएनएम नहीं, कैसे हो मरीजों की देखभाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। ग्रामीण अंचलों में लोगों की सुविधा के लिए बने हेल्थ वेलनेस सेंटर लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रहे हैं। 170 में से आधे से अ धिक वेलनेस सेंटरों में सीएचओ और एएनएम मौजूद नहीं रहती हैं। इसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की उचित देखरेख नहीं हो पाती। विभागीय अधिकारियों की ओर से कई बार सख्ती की गई। इसके बावजूद इनकी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं है।
विज्ञापन

ग्रामीण अंचलों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए हेल्थ वेलनेस सेंटर बनाए गए हैं। जिले में कुल 203 हेल्थ वेलनेस सेंटर बनाए जाने का प्रस्ताव है। जिसमें 170 हेल्थ वेलनेस सेंटर चल रहे हैं। अन्य सेंटरों का निर्माण कराया जा रहा है। इन 170 सेंटरों पर 170 एएनएम व 110 सीएचओ की तैनाती है। इन पर ग्रामीण महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने का दारोमदार है। खासकर प्रसव पीड़िता महिलाओं को उचित इलाज और बेहतर मार्गदर्शन के लिए हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर इनकी तैनाती की गई है। समय-समय पर सीएमओ की ओर से सेंटरों का निरीक्षण किया जाता है। इसके बाद भी एएनएम और सीएचओ की लापरवाही रूकने का नाम नहीं ले रही है। 170 सेंटरों में केवल 50 से 60 सेंटरों पर ही नियमित रूप से एएनएम बैठती हैं। शेष सेंटरों पर कभी-कभार ही दिख जाएं तो बड़ी बात है। इससे प्रसव पीड़िताओं को उपचार में परेशानी होती है। उन्हें मजबूरी में सीएचसी या जिला चिकित्सालय सहित निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है।



7 उपकेंद्रों के निरीक्षण में नौ गायब मिलीं

एएनएम और सीएचओ की लापरवाही का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है। वे उपकेंद्र से तो गायब रहती हैं। बैठकों में भी नहीं पहुंचतीं। बुधवार को भदोही सीएचसी पर बैठक में से 10 एएनएम बिना किसी सूचना के गायब रहीं। बीते माह सीएमओ ने सात उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया था। इसे छह एएनएम और तीन सीएचओ गायब मिलीं। उपकेंद्र लखनो, वारी द्वितीय, गणेशरायपुर, भवानीपुर, उदयकरनपुर, तिऊरी, समवाकास आदि सहित विभिन्न केंद्रों पर एएनएम नहीं रहती हैं। औराई, डीघ, दुर्गागंज, भदोही, सुरियावां, गोपीगंज सहित विभिन्न सेंटरों पर तैनात एएनएम प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर, मिर्जापुर से रोज आना जाना करती हैं।
विज्ञापन


-

वर्जन:

स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार किया जा रहा है। अनपुस्थित कर्मी का वेतन रोका जाता है। एएनएम को मुख्यालय पर निवास करने और सेंटर पर प्रसव कराने के लिए निर्देश दिया गया है। अगर नहीं रूकती तो उन पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


-डॉ. एसके चक, सीएमओ,भदोही
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें