फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिटफंड कंपनी के मैनेजर को बनाया बंधक

Sat, 18 Mar 2017 01:05 AM IST
bhadohi hindi news
विज्ञापन
विज्ञापन
धन दोगुना करने के नाम पर ग्रामीणों से लाखों की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी के मैनेजर को ग्रामीणों ने शुक्रवार को परसीपुर स्टेशन पर पकड़ लिया। पिटाई के बाद ग्रामीणों की भीड़ ने मैनेजर को घंटों तक बंधक बनाए रखा।  सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।       
विज्ञापन

चौरी बाजार में 2012 में चिटफंड कंपनी स्काईमार्क एग्रो इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड कंपनी ने अपना कार्यालय खोला था। तीन से चार साल के अंदर धन को दोगुना करने का लालच देकर लोगों को प्रभावित किया। माधोरामपुर, चौरी बाजार के सैकड़ों ग्रामीणों ने करीब 20 लाख से अधिक रुपये कंपनी के पास जमा कर दिया। 2014 में कंपनी का कार्यालय अचानक बंद हो गया।  शुक्रवार को परसीपुर रेलवे स्टेशन पर चिटफंड कंपनी के मैनेजर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।
 पिटाई के बाद माधोरामपुर गांव में बंधक बना लिया। इस बीच किसी ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मैनेजर को छुड़ाकर चौरी थाने ले गई। एजेंट बच्चूलाल ने थाने में तहरीर दी है। सीओ सुशील कुमार सिंह ने कहा कि कंपनी के खिलाफ पहले से मुकदमा दर्ज है, जबकि निदेशक जेल में है। मामले की छानबीन की जा रही है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें