फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों के बच्चों को मिलेगी किताब, आई पहली खेप

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। करीब चार महीने लंबे इंतजार के बाद सोमवार को नि:शुल्क किताबों की पहली खेप ज्ञानपुर स्थित ब्लाक संसाधन केंद्र पर पहुंच गई। चौथी और पांचवीं की करीब एक लाख 36 हजार किताबें आई हैं। बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने किताबों का निरीक्षण किया। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अंदर वितरण चार्ट तैयार कराएं। जिससे समय से इन किताबों को बच्चों तक पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन

जिले में 891 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। जिसमें करीब दो लाख बच्चे पंजीकृत हैं। इन बच्चों के लिए 13 लाख से अधिक किताबों की जरूरत है, लेकिन पूर्व के वर्षों की तरह इस बार भी विलंब हो रहा है। शिक्षा सत्र के चार माह बाद सोमवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र ज्ञानपुर में नि:शुल्क किताबों की पहली खेप पहुंची तो बच्चों और अभिभावकों को जल्दी किताब मिलने की उम्मीद बढ़ गई। विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो एक लाख 36 हजार 352 किताबें आई हैं। इसमें चौथी और पाचवीं की ही किताबें शामिल हैं, हालांकि अभी पहली, दूसरी, तीसरी, छठवीं, सातवीं और आठवीं की एक भी किताब नहीं आई है। विभाग का मानना है कि अब किताब आने की शुरूआत हो चुकी है। 15 अगस्त से पूर्व सभी कक्षाओं की किताब आ जाएगी। उसके बाद रूट के अनुसार उसका वितरण किया जाएगा। बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि किताबों की पहली खेप आ गई है। जहां किताबों को रखा जा रहा है उसका निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि किताबें अब जल्द आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें