फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही पीआरवी की रिस्पांस टाइम पूर्वांचल में सबसे बेहतर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। एक कॉल पर पब्लिक की मदद के लिए पहुंचने वाली पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) का अब रिस्पांस टाइम और बेहतर हो गया है। जून से जुलाई में करीब 30 सेकेंड का फर्क आया है। तब आठ मिनट में पहुंचती थी लेकिन अब 7.30 मिनट में पहुंच रही है। सबसे बेहतर रिस्पांस टाइम वाले प्रदेश के टॉप-10 जपदों में शामिल भदोही की पीआरवी पूर्वांचल के जनपदों में सबसे बेहतर है।
विज्ञापन

मुसीबत में फंसे लोगों की मदद को भदोही पुलिस अब पहले से ज्यादा तेजी से पहुंच रही है। पुलिस के रिस्पांस टाइम में लगातार सुधार हो रहा है। इसके पहले भी पुलिस आईजीआरएस पोर्टल पर मिल रही शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में अव्वल रह चुकी है। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, किस जिले की पुलिस कितनी तेज हैं, इसका अंदाजा उसके रिस्पांस टाइम से ही लगाया जाता है। इसका आधार है पीआरवी यानी पुलिस रिस्पांस व्हीकल। आपात कालीन नंबर डायल 112 से जुड़ी पीआरवी को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर जाने के लिए कहा जाता है। जुलाई माह की जारी रैकिंग में भदोही का रिस्पांस टाइम 7.30 मनिट है। पूर्वांचल के अन्य जनपद भदोही के आस-पास भी नहीं है। रैंकिंग के अनुसार प्रदेश में सबसे ज्यादा रिस्पांस टाइम सोनभद्र का 13 मिनट 35 सेकेंड रहा है। प्रदेश में सोनभद्र की रैंक 76वीं है। जबकि मिर्जापुर मंडल के मिर्जापुर जनपद का रिस्पांस टाइम 11.20 मिनट रहा और रैंक 70वीं रही। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि रिस्पांस टाइम को अभी और सुधारने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की मेहनत से भदोही प्रदेश के टाप-10 जनपदों में शामिल है। जनवरी से लगातार पीआरवी का बेहतर रिस्पांस टाइम बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें