फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Tue, 12 Jan 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 18वीं ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सोमवार को ज्ञानपुर के विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज और भदोही के हरिचंदनपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित की गई। इसमें खिलाड़ियों ने अपना दमखम और प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि विधायक विजय मिश्र ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि खेलकूद से शारीरिक और बौद्धिक विकास होता है। विशिष्ट अतिथि सुधीर सिंह ने भी बच्चों का प्रेरित किया। छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर लोगों को मुग्ध कर दिया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय भुड़की की छात्राओं ने मुख्य अतिथि को सलामी दी।

प्राथमिक स्तर पर 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में पूनम प्रथम, अंजनी द्वितीय, पूर्व माध्यमिक स्तर पर कंचन प्रथम, रेशम द्वितीय, 600 मीटर पूर्व माध्यमिक बालक वर्ग में अजय प्रथम, शुभम द्वितीय, बालिका वर्ग में कंचन यादव, इंदू यादव द्वितीय रहीं। कबड्डी बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय मदनपुर विजेता, चकवां उपविजेता रहा।
विज्ञापन


पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पूर्व माध्यमिक विद्यालय मदनपुर विजेजा और मिल्की उप विजेता बना। खो-खो समेत अन्य दौड़ के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर बीएसए डॉ. सत्य प्रकाश त्रिपाठी, खंड शिक्षा अधिकारी केडी पांडेय, चेयरमैन ज्ञानपुर हीरालाल मौर्य, मजीदुल्ला, दीवाकर शुक्ल, मनोज कुमार उपाध्याय, समरजीत यादव, तेज बहादुर पाल, संतोष सिंह, दिलीप सिंह, अरविंद कुमार, दिव्या गोस्वामी समेत कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मानिक चंद्र यादव ने किया।

चौरी पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में में मुख्य अतिथि विधायक जाहिद बेग दीप जलाकर प्रतियोगिताओं की शुरुआत की। विशिष्ट अतिथि शिक्षक नेता घनश्याम यादव रहे। इस दौरान कबड्डी, दौड़, खो-खो आदि प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

 प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर शिव आधार यादव, उर्मिला देवी, जय प्रकाश, साबिर हुसैन, मनोज दूबे, दिनेश मौर्य आदि  रहे। अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी रजनीश श्रीवास्तव और संचालन सह समन्वयक बीएल पाल ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें