फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मेले में बच्चों ने की मस्ती, महिलाओं ने खरीदारी

विज्ञापन
मोढ़ बाईपास पर लगे मेले का आनंद लेते लोग। संवाद - फोटो : रोडवेज बस परिसर में खड़ीं बसें।
विज्ञापन
दुर्गागंज/मोढ़/नईबाजार। जिले के अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार को मेला आयोजित किया गया। इसमें बच्चों ने जहां खेलकूद कर मस्ती की, वहीं महिलाओं ने घरेलू सामानों की खरीदारी की। रंग-बिरंगे स्टॉल, झूलों की रौनक और गरमा-गरम जलेबी की मिठास ने मेले को खुशनुमा बना दिया है। अभोली ब्लॉक के कुढ़वा में लगे मेले में 10 गांव से अधिक लोग पहुंचे। मेले में तरह-तरह के स्टॉल लगे रहे। गर्मागर्म जलेबी खाते हुए बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। इसी तरह मोढ़ बाईपास पर दो दिवसीय मेले का शुभारंभ हुआ। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें सजी रहीं। जहां लोगों ने अपनी आवश्यकताओं के सामान जैसे बर्तन, खिलौने और खाद्य पदार्थ खरीदे। इस मौके पर राम कृष्ण यादव, सुरेंद्र यादव, नरेश यादव, असगर अली, जीतलाल यादव आदि रहे। नई बाजार के सिरौली परगासपुर में दो दिवसीय मेले का समापन हुआ। शिव मंदिर मेला समिति के नेतृत्व में श्री रामचरितमानस पाठ आरती पूजन और झांकी का दृश्य मेले में प्रदर्शित किया गया। मेले में चाट, गोलगप्पे, जलेबी, खिलौने और झूले का लोगों ने आनंद लिया। घुड़सवारी का भी बच्चों ने आनंद लिया। आयोजकों में सभापति दुबे, राम सजीवन दुबे, राजेंद्र प्रसाद, बाबुलनाथ दुबे आदि रहे।

मोढ़ बाईपास पर लगे मेले का आनंद लेते लोग। संवाद- फोटो : रोडवेज बस परिसर में खड़ीं बसें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें