फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष पर गरीबों में बंटा कंबल,बच्चों को मिला टोपी-मोजा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/गोपीगंज। गरीब और असहाय परिवारों को ठंड से राहत दिलाने के लिए अब सामाजिक संस्था, संगठनों के साथ-साथ कालीन कंपनियां भी बढ़चढ़ मदद को आगे बढ़ना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को ओबीटी कालीन कंपनी की ओर से हीराचक-डेहरिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में नववर्ष के उपलक्ष्य में जरुरतमंदों को कंबल दिया। ज्ञानपुर विकास खंड के अकोढ़ा गांव में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक ने लगभग 500 परिवारों में कंबल वितरित कराया। औराई के पूर्व माध्यमिक वि द्यालय कोइलरा में कई बच्चों में टोपी-मोजा और लोगों में कंबल देकर पुनीत कार्य में सहयोग की अपेक्षा जताई गई। अकोढ़ा में हौसिला प्रसाद पाठक कहा कि भाजपा सरकार गरीबों के लिए योजनाएं लागू कर गरीबों का भला कर रही है लेकिन पूर्व की सरकारों में बिचौलियों ने योजनाओं को कलंकित कर रख दिया। इस मौके पर हितेश पाठक, धर्मेंद्र तिवारी, हौसला प्रजापति,राजेश बिंद, डॉ.एसडी वर्मा, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
कालीन कंपनी ओबीटी की ओर से हीराचक-डेहरिया में सांसद प्रतिनिधि नागेंद्र सिंह के साथ आईबी सिंह ने शिविर लगाकर लोगों में कंबल दिया। कंपनी के सामाजिक कार्यों, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण की सराहना भी की। इस मौके पर आलोक राय, अवधेश पांडेय, विनोद पांडेय, अमित जिंदल, हीरामणि यादव, फूलचंद तिवारी, भंटू सिंह, बबलू पाठक, राजन सिंह, राजकुमार समेत शिक्षक मौजूद रहे। इसी तरह कोइलरा विद्यालय में सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले बच्चों को कंबल, टोपी और मोजा प्रधानाध्यापक ज्योति कुमारी ने दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान मुकेश कुमार, जटाशंकर, इंद्रेश कुमार, सुनीता, साधना, विजय शंकर तिवारी, प्रिया, सरोजा आदि रहीं। इसी तरह औराई के परानापुर गांव में समाजसेवक देवेंद्र मिश्रा उर्फ भैयालाल ने लगभग 50 जरूरतमंद परिवारों में कंबल देकर ठंड से राहत दिलाने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें