फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेछुआ घाट पर गंगा में डूबने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। कोइरौना थाना क्षेत्र में छेछुआ गांव में शुक्रवार शाम को गंगा में नहा रहे बालक की डूबने से मौत हो गई। करीब एक घंटे के बाद उसका शव निकाला गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। छेछुआ निवासी उदयभान (10) पुत्र महेंद्र कुमार शुक्रवार की शाम को गंगा घाट पर स्नान करने के लिए गया। नहाते समय गहरे पानी में चला गया, जिससे वह डूब गया। पुलिस की मदद से परिजन उसे निकालकर डीघ सीएचसी ले गए। फिर बरौत के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वह छह भाई बहनों में तीसरे नंबर का था। क्षेत्र के अनुपम पांडेय, धीरज सिंह, सिंटू सिंह, विवेक तिवारी ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग जिलाधिकारी से की। घटनास्थल पर पहुंचे कटरा चौकी इंचार्ज अविनाश त्रिपाठी ने बताया की उदयभान शुक्रवार की शाम को गंगा घाट पर नहाने गया और गहरे पानी मे चला गया। शनिवार सुबह शव घर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें