फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मतदाता सूची में चेक करें अपना नाम, आज बूथों पर लगेगा कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
एसआईआर के तहत 18 जनवरी को बूथों पर विशेष कैंप लगेंगे। जिनके भी नाम सूची में नहीं हैं या किन्हीं कारणों से कट गए हैं, वह इस कैंप में पहुंचकर आवेदन दे सकेंगे। बीएलओ को बूथ पर मौजूद रहकर मतदाता सूची पढ़ने के निर्देश दिए गए हैं। राजनीतिक दल भी इसे लेकर सक्रिय हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि 18 जनवरी को बूथ लेवल अधिकारियों को वोटर लिस्ट पढ़ने और दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बूथों पर मतदाता सूची पढ़ेंगे। सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर बीएलओ की समय से उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। बीएलओ को नामावली पढ़ने की पूरी प्रक्रिया का प्रेस नोट जारी कर कार्यालय को भेजना अनिवार्य होगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्वयं 10 बूथों का निरीक्षण करेंगे, जबकि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भी अपने-अपने क्षेत्र के 10 बूथों का आकस्मिक दौरा करेंगे। मतदाताओं की ओर से दिए गए फॉर्म-6 में नाम और पते की वर्तनी सही कराई जाएगी। बीएलओ को यह फार्म बीएलओ ऐप पर भरना होगा। इसके लिए स्क्रीनशॉट और वीडियो के माध्यम से प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया गया है। ऐप में फोटो चेक की सुविधा भी उपलब्ध है। जहां फोटो नहीं है, वहां नई फोटो अपलोड की जाएगी और मानक के अनुरूप न होने पर संशोधित फोटो जमा कराई जाएगी। डीएम ने स्पष्ट किया कि अभियान में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी बीएलओ जिम्मेदारी के साथ नामावलियों का सत्यापन पूरा करें।
सदर विधायक ने संभाली बूथों की कमान
मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को सदर विधायक भूपेश चौबे ने रॉबर्ट्सगंज नगर के जोगिया वीर मोहाल के बूथ संख्या 52व 53 में नाम जोड़ने का फॉर्म भरवाने के साथ अन्य औपचारिकताए पूर्ण कराईं। मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काफी गंभीरता से लिया है। उन्होंने पार्टी के सभी लोगों को संदेश दिया है कि इस कार्य में कोई कोताही न बरती जाए। तमाम कार्य छोड़कर मतदाता सूची पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। इसी के तहत सदर विधायक भूपेश चौबे को सदर विधानसभा के बूथ संख्या 52-53 का प्रवासी बनाया गया है। प्रवासी का दायित्व मिलने के साथ विधायक सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें