प्रशासन आपके द्वार अभियान के तहत शुक्रवार को जिले की 12 ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें नामित अधिकारियों ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं।
अभोली के सदौपुर, सागरपुर, औराई के खरगपुर, भटपुरवा, भदोही के रामपुर, गोविंदपुर, डीघ के छेछुआ, दानीपट्टी, ज्ञानपुर के पकरी खुर्द, थानीपुर, सुरियावां के जमुनीपुर अठगवां, कौड़र में चौपाल लगाई गई।
इसमें महिला कल्याण विभाग की टीम ने भी पहुंचकर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी। संरक्षण अधिकारी मीना गुप्ता ने ग्राम स्तर पर गठित होने वाली समितियों के कार्य को बताया।
बाल श्रम उन्मूलन, बाल विवाह निषेध पर गठित टास्क फोर्स, बाल शोषण जैसे मुद्दे पर विस्तार से बताया।
इस दौरान सदौपुर में 72, सागरपुर में 49, खरगपुर में 41, भटपुरवा में छह, रामपुर में 22, गोविंदपुर में 44, छेछुआ में 62, दानीपट्टी में 72, थानीपुर में 47, जमुनीपुर में 189 और कौडर में 31 लोगों का पेंशन के लिए आवेदन जमा किया गया। इस मौके पर प्रियंका गुप्ता, रेशमा भारती, महेंद्र गुप्ता, दिनेश पांडेय, मो. कैफ, सत्येंद्र पांडेय, कुणाल, आनंद मौर्य, गोपाल कृष्ण यादव, विवेक, आयुष, दीपक आदि रहे।