फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धांधली का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन

Tue, 13 Sep 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
धांधली का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
डीघ विकास खंड के डॉ. राम मनोहर लोहिया गांव खानापुर के ग्रामीणों ने सोमवार को पात्र गृहस्थी कार्ड में धांधली करने का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कहा कि गांव की कार्ड सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है। सरकारी कर्मी को भी गरीबी का कार्ड जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिना खुली बैठक कर मनमाने ढंग से सूची बनाई गई। सूची में ऐसे लोगों को शामिल किया गया है, जो पुलिस और शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। एक ही परिवार के चार-चार सदस्यों के नाम कार्ड जारी किया गया है। पात्रों के बजाए अपने चहेतों के नाम कार्ड जारी किए गए हैं। सामान्य जाति के लोगों को एससी का बनाकर कार्ड दिए गए हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की कि उक्त गांव में पात्र गृहस्थी कार्ड की जांच सक्षम अधिकारी से कराएं।

प्रदर्शन करने वालों में रमेश कुमार यादव, रामशिरोमणि सरोज, घनश्याम सरोज, मनराज सरोज, दयाशंकर गौतम, सरस्वती देवी, किशुना, आशा, दीनानाथ गौतम, हिंछलाल यादव, शिवशंकर यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें