फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहुबली विधायक के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बाहुबली विधायक विजय मिश्र, एमएलसी रामलली मिश्र, बेटे विष्णु मिश्र समेत एक अज्ञात के खिलाफ बृहस्पतिवार को सीजेएम कोर्ट में गोपीगंज पुलिस ने चार्जशीट दाखिल किया। रिश्तेदार को धमकी और जमीन हड़पने के मामले में पुलिस ने दो दिन पूर्व कई और भी मुकदमे विवेचना में दर्ज किए।
विज्ञापन

धनापुर निवासी कृष्ण मोहन तिवारी की तहरीर पर दो माह पूर्व ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र, एमएलसी रामलली मिश्र और बेटे विष्णु मिश्रा के खिलाफ जमीन हड़पने, धमकी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले में विधायक आगरा जेल में बंद है जबकि एमएलसी जमानत पर है। विष्णु मिश्रा अब भी फरार चल रहे हैं। विदेश भागने की आशंका में पुलिस ने लुकआउट भी जारी किया है। विवेचना में एक व्यक्ति का ही दो स्थानों पर निर्वाचन कार्ड का होना, विधायक पुत्र की ओर से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, कृष्ण मोहन तिवारी का पैन कार्ड इस्तेमाल करना, किसी के पर्सनल ईमेल का गलत तरीके से इस्तेमाल करना पाया गया। जिसको लेकर पुलिस ने विधायक विजय मिश्र और एमएलसी रामलली मिश्र के खिलाफ 419, 420, 467, 468, 471 समेत 66 डी आईटी एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दी। विवेचना अधिकारी कृष्णानंद राय ने कहा कि बृहस्पतिवार को कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें