फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: रावण दहन के बाद गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

विज्ञापन
Photo Title - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
बाजार के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में शुक्रवार को राम-रावण युद्ध का कलाकारों ने जीवंत मंचन किया। इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। रामलीला देखने के लिए मैदान में लोगों की भीड़ जुटी। स्थानीय कलाकारों ने राम, रावण की सेना और अन्य पात्रों की भूमिका निभाकर रामायण के प्रसंगों का मंचन किया। छोटे बच्चों ने भी उत्साह से भाग लिया।
विज्ञापन

रावण दहन के बाद भगवान श्रीराम की पालकी यात्रा निकाली गई, जो पूरे नगर में भ्रमण करती हुई गुजरी। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पालकी के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। इस दौरान रामलीला समिति के अध्यक्ष प्रवीण जायसवाल, लालता सोनकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें