फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वनिधि योजना से 3973 स्ट्रीट वेंडरों की बदली तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को मंगलवार को कलेक्ट्रेट और नगर पंचायत कार्यालयों में प्रमाणपत्र वितरित किया गया। लाभार्थियों ने पीएम के वर्चुअल संवाद को सुना। जिले में योजना के तहत 3973 स्ट्रीट वेंडरों का ऋण स्वीकृत हुआ है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित ऋण वितरण समारोह में मुख्य अतिथि विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि लॉकडाउन में परेशान हो चुके ठेला-खोमचा वालों की स्थिति सुधारने के लिए सरकार ने योजना लागू की। उन्होने ऋण देने वाले बैंको को आश्वस्त किया कि गरीब व्यक्ति अपना ऋण समय से चुकता करता है। 50 लाभार्थियों का प्रमाण पत्र वितरित किया। डीएम राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि योजना में ऋण के लिए आवेेदन आनलाइन किया जाता है। ऋण भुगतान डिजिटल तरीके से करने पर कैशबैक की सुविधा है। उन्होने बताया कि जिले में इस योजना में स्वीकृत3973 स्ट्रीट वेंडर को ऋण वितरित करके 110 प्रतिशत की उपलब्धि हासिल की गईहै। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से आगरा, वाराणसी और लखनऊ के लाभार्थियों से संवाद किया। आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा करने के लिए सभी के सहयोग का आग्रह किया। लाभार्थियों ने पीएम की बात सुनी। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्रा, डूडा अधिकारी ऊषा त्रिपाठी सहित कई बैंक के मैनेजर मौजूद रहे। गोपीगंज संवाददाता के अनुसार, नगर पालिका कार्यालय में प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद को लाभार्थियों ने सुना। योजना के 50 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किया गया। अध्यक्षता चेयरमैन प्रह्लाद दास गुप्ता ने की। इस मौके पर ज्ञानेश्वर अग्रवाल, लीना देवी, संतोष मोदनवाल, सुशील शुक्ला, सुरेश सरोज आदि रहे। सुरियावां संवाददाता के अनुसार, नगर पंचायत कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण किया गया। इसमें पीएम स्वनिधि के लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री की बात सुनी। अधिशासी अधिकारी सोनल जैन और नगर पंचायत अध्यक्ष गोरेलाल कन्नौजिया ने लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किया। इस मौके पर प्रेम चंद बाबू, शफीक अंसारी, विजय दुबे आदि रहे। इसी तरह ज्ञानपुर, खमरिया और घोसिया नगर पंचायत कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किया गया।
विज्ञापन

धर्मेन्द्र पाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें