फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: हवा की दिशा में बदलाव, इस सप्ताह होगी बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में हवा की दिशा में बदलाव से दो दिनों से बादलयुक्त मौसम बना है। मौसम में अगर ऐसे ही बना रहा तो आने वाले दिनों में जिले में अच्छी बारिश हो सकती है। कृषि केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने यह जानकारी दी। बताया कि जिले में इस सप्ताह बारिश के संयोग बन रहे हैं। यह बारिश खेती किसानी की दृष्टिकोण से बेहद फायदेमंद होगी। 6 से 10 सितंबर के बीच अच्छी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

जिले में बीते दिनों की भीषण गर्मी के बाद दो दिनों से मौसम सामान्य बना हुआ है। सोमवार की शाम बारिश होने के बाद मौसम सुहाना हो गया। मंगलवार को दिनभर खुशनुमा मौसम बना रहा। धूप खिली होने के बाद भी हवाओं में नमी के कारण मौसम काफी अच्छा बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की संभावना बन रही है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के कृषि विशेषज्ञ डॉ. आरपी चौधरी ने बताया कि मौसम के मिजाज को देखते हुए किसान दलहनी-तिलहनी फसलों जैसे अरहर, तिल तथा सब्जी की खड़ी फसलों में जल निकासी की उत्तम व्यवस्था बनाए रखें। सब्जी पौध की रोपाई मेंड़ बनाकर करें। इसके साथ ही खेत में तैयार सब्जियों की तुड़ाई समय से कर लें। बारिश की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए किसी भी प्रकार की फसलों में सिंचाई स्थगित रखें। मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि उत्तर पूर्वी प्रदेश में मानसून की सक्रियता बन रही है। इसका असर जनपद में 6 से 10 सितंबर के बीच बादलयुक्त मौसम बने रहने से हल्की से मध्यम बारिश की संभावना प्रतिदिन देखी जा सकती है। इस सप्ताह तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस की कमी देखी जाएगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री और न्यूनतम 27.2 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें