फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दिनभर रही तेज धूप, शाम की बारिश से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बीते दस दिनों से तीखी धूप और उसम भरी गर्मी से सोमवार की शाम लगभग आधे घंटे की बारिश से कुछ हद तक राहत मिली। इसके पहले सोमवार को दिन भर तीखी धूप और उसम के कारण लोग परेशान रहे। सोमवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री व न्यूनतम 28.10 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जिले में बीते दस दिनों से तेज धूप और उसम से लोग परेशान थे। उसम का असर ऐसा था कि लोगों को न घर में आराम मिल रहा था और न हीं बाहर। ऐसे में तेजी से लोग बीमार भी पड़ रहे थे। सोमवार को सुबह आसमान में हल्की बादल छाई रही। जैसे-जैस दिन का पारा चढ़ता गया तीखी धूप और उमस भरी गर्मी की मार लोगों को झेलनी पड़ी, लेकिन शाम साढ़े सात बजे के आसपास तेज हवाओं संग बूंदाबादी हूई। लगभग आधे घंटे तक हुई बारिश हुई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। कृषि केंद्र बेजवा के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कहा कि मौसम में बदलाव की स्थित देखी जा रही है, आगामी दिनों में बारिश की स्थिति बन सकती है। बताया कि ये बारिश धान की फसल के लिए काफी फायदेमंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें