फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: हवा की दिशा बदलने से नहीं हो रही बारिश, 48 घंटे बाद भी गांवों में भरा है पानी

विज्ञापन
सुरियावां नगर के कुसौड़ा मार्ग पर भरा गंदा पानी और कीचड़। संवाद
विज्ञापन
। जिले में शुक्रवार को मौसम में बदलाव देखा गया। सुबह से ही धूप खिली रही। शाम होते-होते मौसम में हल्का बदलाव हुआ और उम बढ़ गई। सजिले में बीते दो दिनों से बारिश नहीं हुई है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में जलनिकासी के पर्याप्त इंतजाम न होने से जगह-जगह जलभराव की स्थिति है। सीतामढ़ी, वहिदानगर, दुर्गागंज, अभोली, कौलापुर, जंगीगंज, ऊंज, औराई, बाबूसराय, महराजगंज, सर्रोई समेत कई इलाकों में अब भी जलनिकासी नहीं हुई है।
विज्ञापन

-
सचिवालय के सामने के रास्ते पर जलभराव
बाबूसराय। औराई ब्लॉक के ग्राम पंचायत सचिवालय उमरहा के सामने जाने वाले रास्ते पर बरसात का पानी भरा होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के बाद सड़क पर काफी देर तक पानी भरा रहता है। राजकुमार, नंदलाल, कन्हैया लाल, राकेश, राजकुमार आदि ने बताया कि बारिश बंद हुए दो दिन हो गए हैं, लेकिन अब तक बारिश का पानी नहीं निकल सका है। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से समस्या हर बारिश में दोहराती है। कृषि विज्ञान केन्द्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने कहा कि हवाओं की दिशा में बदलाव होने से बारिश नहीं हो रही है। बारिश न होने से हल्की उमस का असर देखा जा रहा है। शुक्रवार को 31 अधिकतम और 27 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।

संक्रामक बीमारियां पनपने की आशंका
ग्रामीण इलाकों में भरा पानी बीमारी का कारण भी बन सकता है। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि बारिश का पानी अगर एक सप्ताह तक भरा रहा गया तो वहां संक्रामक बीमारियां पनप सकती है। ऐसे में वहां दवाओं का छिड़काव किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें