बाबूसराय। यातायात पुलिस ने मंगलवार को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 126 वाहनों का चालान किया। यातायात प्रभारी राकेश सिंह के नेतृत्व में टीम ने बाबूसराय, गोपीगंज, औराई, जंगीगंज, ज्ञानपुर और भदोही में अभियान चलाया। टीम ने वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए 110 दो पहिया और 16 चार पहिया वाहनों का चालान काटा। वहीं 1.47 लाख रुपये जुर्माना वसूला। संवाद