फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स बकाया में कटा 10 बड़े वाहनों का चालान, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को शाम चौरी क्षेत्र में भदोही-वाराणसी सीमा पर जांच कर शुल्क बकाया होने पर 10 बड़े वाहनों का चालान कर दिया। एआरटीओ अरुण कुमार ने बताया कि टैक्स बकाया रखने वाले वाहन स्वामियों को चिन्हित किया जा रहा है। सोमवार को भी 43 वाहनों स्वामियों को बकाया टैक्स न जमा करने पर रजिस्ट्रेशन निरस्त करने की चेतावनी दी गई है। जांच में पकड़े जाने के भय से चौरी बाजार समेत अन्य संपर्क मार्गों पर वाहनों की गति तेज रहने को लेकर लोगों ने अनहोनी की आशंका जताई है। थाना और चौकी पुलिस ने कई वाहन को चालक समेत पकड़ने पर हकीकत सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें